नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वालो को चिन्हित कर चालान किए जा रहे है, नगर निगम की टीम को पूर्व में ही निर्देश दिए गए थे कि गंदगी फैलाने वालो के चालान सुनिश्चित किए जाये। आज नगर निगम की टीम सफाई शाखा की टीम व एन्फोर्समेंट टीम द्वारा सायं 07ः30 बजे के बाद निरीक्षण करते हुए पावर हाउस चौक, डी-पार्क, अशोका चौक इत्यादि स्थानो पर गदंगी फैलाने वालो के 8 चालान 91000 रूपये के किए गए व अवैध अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ दुकानदारो विशेषकर कैफे, रेस्टोरेंट, चाप बेचने वाले व खाने-पीने का सामान बेचने वालो को हिदायत दी गई कि कोई भी अपना कूड़ा सड़क पर न डाले अन्यथा नगर निगम द्वारा चालान किए जायेंगें।
इसके अतिरिक्त आज वार्डो के निरीक्षण के दौरान शिकायत प्राप्त हुई थी कि चिन्योट कालोनी में दो डेयरी संचालक सीवर में गोबर बहाते है जिससे सीवर ऑवरफलो रहते है जिन पर नगर निगम की टीम द्वारा ंतुरंत कार्यवाही करते हुए 10-10 हजार रूपये के चालान किए गए। यदि भविष्य में डेयरी संचालक गोबर बहाता पाया जाता है तो सम्बन्धित की डेयरी पर सीलिंग की कार्यवाही भी की जायेगी।


