सावन का पवित्र महीना चल रहा है। लोग भगवान भोले की भक्ति में लीन हैं। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह से तपस्या भी कर रहे हैं। कोई कांवड़ उठाकर बाबा धाम जा रहा है तो कोई बाबा की पूजा-पाठ में लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी कांवड़ियों के वीडियो खूब देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच कांवड़ लिए एक बच्चे का भी वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जहां देखा जा सकता है कि बच्चा अपने पिता की शराब छुड़ाने के लिए भगवान शंकर की शरण में जा रहा है। बच्चा भगवान के पास सच्ची श्रद्धा के साथ कांवड़ उठाए जा रहा है, सिर्फ इसलिए ताकि उसके पिताजी शराब पीना छोड़ दें और उसके माता-पिता दोनों खुश रह सकें।

यह वायरल वीडियो एक बेटे का अपने पिता के प्रति प्रेम और समर्पण की गहरी भावना को भी दिखा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने छोटे कंधों पर कांवड़ उठाए बच्चे पर जब एक शख्स की नजर पड़ती है तब वह उस बच्चे से पूछता है कि आपने कांवड़ क्यों उठाया है। बच्चा जवाब देता है कि उसने ये कांवड़ अपने माता-पिता की खुशी के लिए उठाया है। बच्चे ने आगे कहा कि वह चाहता है कि उसके पिता शराब की लत छोड़ दे और इसी शराब की लत से मुक्ति के लिए उसने यह कांवड़ उठाया है। बच्चा उस शख्स को बताता है कि वह दिल्ली से केदारनाथ जा रहा है। इसके लिए वह हर दिन 26 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी भक्ति को साकार कर रहा है।

वीडियो में बच्चा यह भी बताता है कि वह अपने भाई के साथ भोले बाबा के दरबार में जा रहा है। बच्चे ने अपने पिता की शराब की आदत को छुड़ाने के लिए कांवड़ यात्रा का कठिन संकल्प लिया है। बच्चा अपने पिता के व्यवहार से दुखी है और वह चाहता है कि उसके पिता पीना छोड़ दें। शख्स से बात करते हुए बच्चे की आंखों में आए आंसू इस बात का गवाह हैं कि वह कितनी श्रद्धा के साथ भगवान शंकर के दर्शन करने जा रहा है। भगवान शिव से बच्चे की एक ही प्रार्थना कर है कि उसके पिता शराब छोड़ दें और परिवार में सुख-शांति लौट आए।

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @trend_sporter.in नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसी इंसानियत हर बच्चे में होनी चाहिए। जय भोलेनाथ।” दूसरे ने लिखा, “सलाम है इस बेटे को।” तीसरे ने लिखा, “भगवान इस बच्चे को और ताकत दे, ताकि वह अपने घर में सारी खुशियों को ला सके।” चौथे ने लिखा, “महादेव इस बच्चे की मनोकामना पूरी करे।”

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!