रक्षाबंधन से पहले देशवासियों के लिए राहत की खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त 2025 यानि आज से देशभर में लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रमुख महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में समान रूप से कमी की गई है।

शहर                   पुरानी कीमत (₹)              नई कीमत (₹)                कटौती (₹)

दिल्ली                 ₹1,665                               ₹1,631.50                    ₹33.50
कोलकाता           ₹1,769                               ₹1,734.50                    ₹34.50
मुंबई                  ₹1,616.50                           ₹1,582.50                    ₹34.00
चेन्नई                  ₹1,823.50                           ₹1,789.00                   ₹34.50

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतिम बदलाव 8 अप्रैल 2025 को किया गया था। इसके बाद से इन दामों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। रक्षाबंधन जैसे पर्व के पहले कीमतों में कटौती की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी का फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, केटरिंग सर्विस और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को होगा। इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर 19 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग होता है, जिससे इनकी संचालन लागत में कमी आएगी।

त्योहारों के सीजन की शुरुआत रक्षाबंधन से मानी जाती है।
होटल और फूड इंडस्ट्री में एलपीजी की मांग बढ़ जाती है।
ऐसे में कीमतों में कटौती से महंगाई का दबाव कुछ हद तक कम होगा

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में, विशेषकर नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!