केरल में ओमिक्रॉन के 4 नए केस मिले हैं। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। वहीं, दिल्ली में आज ओमिक्रॉन के 2 नए केस मिले हैं। यहां अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 12 का इलाज अभी जारी है।
देश में रविवार को ओमिक्रॉन के 14 नए केस मिले थे। इनमें महाराष्ट्र के 6, कर्नाटक के 5 और गुजरात के 4 केस शामिल हैं। महाराष्ट्र में 4 मामले मुंबई एयरपोर्ट पर हुए जांच में सामने आए। वहीं पुणे और पिम्परी चिंचवाड़ में एक-एक ओमिक्रॉन पाॉजिटिव मिले। देश में अब तक मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 166 हो गई है।
