रोहतक साइबर क्राइम थाना पुलिस ने टास्क पूरा करने के नाम पर 8.45 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा सके।

थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि रिंकू नामक व्यक्ति ने 20 जून को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर रिंकू से बड़ी रकम हड़पी थी।

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच पीएसआई बलविंद्र ने करते हुए आरोपी हमेश निवासी गंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल रहे 4 आरोपियों को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। पुलिस मामले में आरोपियों के अन्य साथियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!