जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक लैंडमाइन धमाका हुआ।

हादसे में सेना के अग्निवीर ललित कुमार शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। यह घटना कृष्णा घाटी इलाके में एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग के दौरान हुई।

सेना ने बताया कि घायलों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी शामिल हैं। दोनों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा;-

QuoteImage

7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर लालित कुमार को सलाम, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए कृष्णा घाटी इलाके में जान की कुर्बानी दी। हम उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं।

जम्मू के निक्की टवी इलाके के 21 साल के युवक मोहम्मद परवेज की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस की एक टीम कथित ड्रग तस्करों का पीछा कर रही थी और इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई।

अज्ञात लोगों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिससे हुई क्रॉस फायरिंग में मोहम्मद परवेज को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!