हरियाणा में आज मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुबह से ही 6 जिलों, हिसार, यमुनानगर पंचकूला, कुरुक्षेत्र, झज्जर और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश का अनुमान है।
इस मानसून सीजन में प्रदेश में औसतन 201.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 23 जुलाई तक औसतन 166.3 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 201.7 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।
अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 475.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 93.3 एमएम दर्ज की गई है।
25 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। सिरसा व फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं हैं और मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा 12 जिलों कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत ही बारिश की संभावना है जबकि 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 25 जुलाई के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 26 जुलाई को भी 25 के जुलाई के जैसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।