रोहतक जिले के गांव किलोई में स्थित ऐतिहासिक कपिलेश्वर महादेव मंदिर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंत्री ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और भगवान से जनकल्याण की कामना की।

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सुबह 8 बजे किलोई पहुंचे और कांवड़ियों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के पंडित ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई, वहीं मंदिर प्रबंधन कमेटी की तरफ से मंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

गांव किलोई में कपिलेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन कमेटी को मंत्री अरविंद शर्मा ने अपने कोष से 11 लाख रुपए शेड निर्माण के लिए देने की घोषणा करते हुए कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुंदर व्यवस्था की गई है। मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। कपिल मुनि के नाम पर मंदिर का नाम कपिलेश्वर रखा गया है। क्योंकि कपिल मुनि ने इसी स्थान पर तपस्या की थी। इसलिए मंदिर का महत्व बढ़ जाता है।

मंत्री अरविंद शर्मा किलोई के बाद रोहतक रेलवे स्टेशन के पास प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और कांवड़ियों के साथ गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करते है। पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!