रोहतक। जिले में अवैध रूप से चले रहे गर्भपात का स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार रात भंडाफोड़ किया है। केमिस्ट संचालक कुलदीप मरीजों को गर्भपात की दवा दे रहा था। यहां किलोई निवासी शक्ति ने गर्भपात की दवा खरीदी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ एमटीपी एक्ट, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट व बीएनएस एक्ट के तहत सदर थाना रोहतक में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व एफडीए विभाग की टीमों ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर जांच व कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गईं। इसमें पीसी पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी, औषधि नियंत्रक अधिकारी मनदीप मान व रणजीत सिंह शामिल रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!