पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने बेअदबी के मामले में कहा कि बेअदबी करने वालों को सबके सामने फांसी पर लटका देना चाहिए। बेअदबी चाहे गीता या कुरान की हो या श्री गुरु ग्रंथ साहिब की, आरोपियों को यही सजा मिलनी चाहिए।

YouTube player

मलेरकोटला में चुनावी रैली के दौरान नवजोत सिद्धू ने कहा कि बेअदबी हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन बेअदबी गलती नहीं है। यह एक कौम को दबाने और खत्म करने की साजिश है। हमारी जड़ों को दीमक लगाने की साजिश है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब में आपसी भाईचारे और पंजाबियत को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। राजनीति इतनी गंदी और स्वार्थी हो चुकी है कि वोटों की सियासत के लिए गुरु की बेअदबी करवा सकते हैं। दरबार साहिब में जो हुआ निंदनीय है, लेकिन यही किसी मंदिर, मस्जिद या चर्च में हो सकता है। इसलिए हम सभी को भाईचारक सांझ रखनी है।

अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम को बेअदबी की कोशिश हुई, जिसमें वहां मौजूद सेवादारों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके अगले ही दिन रविवार सुबह कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरुद्वारे में भी निशान साहिब की बेअदबी के आरोपी को पकड़ा गया। उसे लेने पुलिस गई, लेकिन भीड़ ने विरोध कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेती, इससे पहले ही भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

YouTube player
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!