हरियाणा के जींद में सरपंच के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेरा। उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद उन्हीं की लाइसेंसी पिस्टल छीनकर गोली मार दी। फिर रिवॉल्वर वहीं फेंक गए।

सिर में गोली लगने की वजह से सरपंच मौके पर ही मौत हो गई। उनके 2 बच्चे हैं। मरने से पहले सरपंच ने पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगी थी।

जिसमें उन्होंने पुलिस को कहा था कि कुछ लोग मेरे साथ हाथापाई कर रहे हैं। उन्होंने मेरा लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया है। मुझे बचा लो। हालांकि जब तक पुलिस वहां पहुंची तो सरपंच की हत्या हो चुकी थी।

वारदात की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस वहां पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने बेटे के बयान पर कत्ल की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जींद के डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं हत्या के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। जुलाना के पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा और खरकरामजी निराकार मंदिर के महंत सुखबीर दास भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!