नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिकारियो को निर्देश दिए थे कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा घर-घर से कूड़ा के कार्य की निरंतर निगरानी की जाये। नगर निगम सफाई शाखा टीम अब निरंतर फिल्ड में कार्य करेंगी तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान करना करेंगी। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जा रहा है। घर-घर से कूड़ा लेने वालो वाहनो की संख्या बढवाई जा चुकी है। नगर निगम द्वारा अब गंदगी फैलाने वालो पर सख्ती से कार्य किया जायेगा। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा 4 चालान 65000 रूपये के किए गए जोकि बल्क में सड़को पर कूड़ा डाल रहे थे।
इसके अतिरिक्त आयुक्त महोदय ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में बने नागरिक सुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे टोकन सिस्टम की व्यवस्था की जांच की गई जिस दौरान उपनिगम आयुक्त को निर्देश दिए गए कि हैल्प डैस्क पर कर्मचारियो की संख्या बढाई जाये ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर नागरिक सुविधा केन्द्र में उपस्थित नागरिको की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
