हरियाणवी सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में सोमवार रात हुई फायरिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर 2 गाड़ियों में फाजिलपुरिया का पीछा कर रहे थे। एक कार पंच और दूसरी हैरियर थी।

हमले से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें हमलावरों की पंच फाजिलपुरिया की थार का पीछा करते हुए नजर आ रही है, जो तेजी से थार को ओवरटेक करने की भी कोशिश करती है।

ऐसा लग रहा है कि वह आगे जाकर फाजिलपुरिया की थार को ब्लॉक कर गोलियां बरसाने वाले थे। हालांकि फाजिलपुरिया ने थार गाड़ी भगाकर जान बचा ली। पंच गाड़ी सोनीपत नंबर (HR-10AS-1259) की थी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि शिकायत पर हमने केस रजिस्टर्ड कर लिया था। हमें घटनास्थल पर एक गोली लगने का निशान मिला है। लोहे की जालियों को सबूत के तौर पर ले लिया है। पंच कार बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के लिए 2 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया कि फाजिलपुरिया पर सटीक रेकी कर हमला किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!