हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार दोपहर बिल्डर बाप ने पूर्व नेशनल लेवल टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव (25) की पीठ में गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त बाप-बेटी घर में अकेले थे। राधिका किचन में खाना बना रही थी, उसी वक्त बाप ने उसे लाइसेंसी रिवॉल्वर से 3 गोलियां मार दीं।

पड़ोसियों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। राधिका की लाश किचन में खून से लथपथ पड़ी थी और बाप भी पास में बैठा था। इसके बाद तुरंत राधिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर 57 में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता द्वारा तीन गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात से शहर के लोग भी आश्चर्यचकित हैं।

पुलिस को दिए अपने बयान में पिता दीपक यादव ने कई खुलासे किए हैं। उसने पूछताछ में बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर टेनिस प्लेयर होने पर गर्व था टेनिस खेलने के दौरान ही उनके कंधों में चोट आई और उन्होंने डेढ़ साल पहले खेल छोड़ दिया।

डेढ़ महीने पहले उन्होंने घर के पास ही टेनिस एकेडमी शुरू की थी, लेकिन जब वह बाहर निकलते थे तो लोग उन्हें बेटी की कमाई खाने का ताना मारते थे यह बात उन्हें चुभती थी।

इसको लेकर उन्होंने बेटी को एकेडमी बंद करने के लिए कहा था। 15 दिनों से इस बात पर झगड़ा हो रहे थे। गुरुवार सुबह इस बात को लेकर फिर से झगड़ा हुआ। बेटी के नहीं मानने पर उन्होंने पीठ पर तीन गोलियां मार दी।

उस समय राधिका घर के लोगों के लिए किचन में खाना बना रही थी। फिलहाल हत्या का कारण कुछ भी हो, लेकिन यह बात कि तानों से परेशान होकर पिता ने अपनी बेटी की जान ले ली, शहर वासियों और आस पड़ोस के लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!