हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उज्ज्वल दृष्टि योजना शुरू की गई है। दृष्टि हीनता को जड़ से मिटाने के लिए यह योजना शुरू हुई है। इस योजना का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव इस कार्यक्रम की अध्यक्षता में हिसार की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में किया जा रहा है।

122 पीएचसी समेत पूरे हरियाणा के अस्पतालों में यह कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत चश्मे बांटे जाएंगे। हरियाणा स्वास्थ्य मिशन के महानिदेशक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि 2065 तक हरियाणा की जनसंख्या स्थिर हो जाएगी और हरियाणा में हर परिवार में एवरेज 2 बच्चे होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि मै कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपने यहां दावत पर बुलाऊंगी। बता दें कि अनिल विज ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के द्वारा चंडीगढ़ में दक्षिण हरियाणा के 12 विधायकों को डिनर देने को लेकर कहा था- डिनर में अगर मुझे बुलाया गया होता, तो मैं भी शामिल होता। इसी को लेकर आज आरती राव ने उन्हें दावत में बुलाने की बात कही।

स्वास्थ्य विभाग के उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान के तहत 11 जुलाई से नागरिक अस्पताल में 40 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच के हिसाब से चश्मों का वितरण निशुल्क किया जाएगा। जीजेयू में होने वाले इस कार्यक्रम में कुछ बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को मंत्री आरती राव चश्मे देंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!