हिसार के बास बादशाहपुर गांव में स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर सिंह की दो छात्रों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने स्कूल परिसर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो छात्रों ने प्रिंसिपल जगबीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में जगबीर सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हांसी के एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने दोनों छात्रों को बाल काटकर आने और स्कूल में अनुशासन का पालन करने की सलाह दी थी। इस बात से नाराज होकर दोनों नाबालिग छात्रों ने आवेश में आकर प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों आरोपी छात्र नाबालिग हैं और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस ने स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या के सटीक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!