हरियाणा में आज से प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा। अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा।

मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं, जिससे अच्छी बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। जब दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं, तो कई बार भारी बारिश भी होती है।

राजस्थान और यूपी की ओर से हरियाणा में मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है। खासकर प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की हवाएं टकराने से जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून की रफ्तार काफी तेज है और यह तय तारीख से पहले भी हरियाणा में आ सकता है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है, लेकिन इस बार जून में ही इसकी स्पीड रिकॉर्ड तोड़ रही है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है।

जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 % तक बारिश की संभावना है। वहीं सिरसा हिसार और फतेहाबाद में 25 से 50% तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!