रोहतक में रहने वाले 5 युवक हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर हुक्का पीने लगे। ये युवक गंगा नहाने गए थे। हालांकि वहां तैनात उत्तराखंड पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस ने उनका वीडियो बनाया। जिसके बाद उनका चालान काट दिया।

इसके बाद पुलिस ने इन युवकों के वीडियो बनाकर भी जारी किए। वीडियो पर पुलिस ने लिखा- “ऐसा काम क्यूं करना.. जिससे शक्ल ही बिगड़ जाए।” इसके साथ ही लोगों से अपील की कि यदि, आपके आसपास कोई ऐसा कुछ कर रहा हो तो ऐसे तत्वों की सूचना हमें दें, हम कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले उत्तराखंड पुलिस ने चलती कार से डमी बंदूकें लहराने पर 9 युवक-युवतियों को भी पकड़ा था। ये फरीदाबाद के रहने वाले थे। सभी एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं इससे पहले हरियाणा की एक महिला का चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करने पर चालान काटा था।

उत्तराखंड पुलिस की ओर से जारी किए गए VIDEO में पहले शॉट्स में हरिद्वार की हर की पौड़ी पर कुछ युवक लोगों के बीच झुंड बनाकर खड़े हुए हैं। दो युवक हुक्का पकड़े हुए हैं। एक युवक लोगों के बीच में ही हुक्का पीकर उसका धुआं उड़ा रहा है। युवक की इस हरकत से वहां मौजूद लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं।

दूसरे वीडियो में युवक उत्तराखंड पुलिस की गिरफ्त में हैं। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है। इसके बाद युवक चालान रसीद के जरिए अपने मुंह को छिपा रहे हैं। 21 सेकेंड के इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने एक मीम्स के रूप में शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी युवक गंगा स्नान के लिए हर की पौड़ी आए थे। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। युवकों ने अपनी पहचान राजेश, अमन, योगेश, दीपक और अंकित के रूप में बताई।

इससे पहले 8 जून को भी हरिद्वार शहर कोतवाली में सार्वजनिक स्थान पर शराब और हुक्का पी रहे 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी युवक हरियाणा के बल्लभगढ़, फरीदाबाद के रहने वाले थे। मौके पर ही इनका पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर सख्त कार्रवाई की गई थी।

चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विक्रम सिंह, सतवीर कुमार, चंद कुमार, नंदकिशोर, हेमराज, नरेंद्र, टेकचंद, राजवीर, विष्णु निवासीगण ग्राम सोतई, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा बताया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!