रोहतक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक बीवी श्रीनिवास के पास अब तक 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन जमा किए हैं। इनमें कई दिग्गज स्थानीय नेता भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने जून के अंत तक जिलाध्यक्षों के नाम घोषित करने की योजना बनाई है। इसके लिए हर जिले में पर्यवेक्षक और जानकार ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझते हैं।

पर्यवेक्षक इन दिनों जिले में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय ले रहे हैं और आवेदकों के नामों पर गंभीरता से चर्चा हो रही है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि रोहतक में कांग्रेस की कमान किसे सौंपी जाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व पार्षदों के साथ समाजसेवियों के नाम भी चर्चा में चल रहे है। इनमें कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुलशन ईश पुनियानी का नाम सबसे ऊपर है, क्योंकि वह पिछले लगातार दो बार पार्षद व उससे पहले एमसी रह चुके है। वहीं, सूरजमल किलोई की पत्नी दो बार पार्षद रही और वह खुद दो बार एमसी रहे और इस बार मेयर का चुनाव लड़े थे, जो हार गए।

वहीं हेमंत बख्शी का नाम भी चर्चा में है, जो काफी समय से सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं और कांग्रेस में भी पंजाबी समुदाय में अच्छा प्रभाव रखते है। इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ताओं में से एक बलराज बल्ले का नाम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा शोरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईश पुनियानी का नाम भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में चल रहा है।

कांग्रेस जातिगत आधार पर गणना करते हुए जिलाध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। रोहतक हल्के में जहां पंजाबी समुदाय अधिक है तो किलोई में जाट समाज, कलानौर में एससी व ओबीसी वर्ग अधिक है। उधर महम में भी जाट समाज का बोलबाला है। अब देखना यह है कि कांग्रेस किसे अपना जिलाध्यक्ष बनाती है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिलाध्यक्ष के लिए लगाए पर्यवेक्षक बीवी श्रीनिवास कार्यकर्ताओं व विधायकों से चर्चा के बाद संगठन को मजबूत करने वाले व कांग्रेस में सक्रिय राजनीति करने वालों के ही नाम हाईकमान के पास भेजेंगे। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा हैं और महीने के अंत तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!