उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास 6 मकान गिर गए है। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 12 से ज्यादा लोग दब गए और तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। 

टीला शाहगंज के पास हुए इस हादसे के बाद से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोग काफी डरे हुए भी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दी। इस दौरान मकान के मलबे से दबे हुए युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद से परिजनों के बीच मातम का माहौल है। युवक की पहचान तोताराम (38) के रूप में हुई। वहीं दो अन्य मृतकों की पहचान यशोदा (6) और काव्या (3) हुई है। दोनों रिश्ते में सगी बहने थी।

हादसे के बारे में बात करते हुए मथुरा के CO शहर भूषण वर्मा ने बताया, “हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में कई मकान ढह गए है। फिलहाल मलबा हटाने का काम चल रहा है। नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं।”

जानकारी के मुताबिक, जो मकान गिरे हैं वो मिट्टी के कच्चे टीले पर बने हुए थे। और पास में ही निर्माण कार्य चल रहा था और खुदाई हो रही थी। ऐसे में सबसे पहले एक बहुमंजिला मकान गिरा, फिर उसके साथ आसपास के मकान भी ढह गए। यह हादसा इतनी अचानक हुआ कि लोगों को घर से बाहर निकलने तक का भी समय नहीं मिला। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!