रोहतक में शनिवार को कंटेनर ने जैन मुनि अभिषेक महाराज और उनके साथ मौजूद एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि जैन मुनि घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर जैन मुनि और श्रद्धालु को टक्कर मारते दिख रहा है।

सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक राकेश (45) गांव पहरावर का रहने वाला था। अभी हाल ही में जैन मुनि अभिषेक महाराज ने लब्धि जैन को दीक्षा दी थी।

हादसा सुबह साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ। जैन मुनि पैदल दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ कुछ श्रद्धालु भी थे, जो उन्हें कुछ दूरी तक छोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कंटेनर लेकर दिल्ली की तरफ फरार हो गया। राहगीरों ने जैन मुनि को संभाला, जबकि राकेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

राकेश के शव को पीजीआई के शवगृह में भेजा गया, जबकि जैन मुनि अभिषेक महाराज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईएमटी थाना प्रभारी एसआई पंकज कुमार ने बताया कि खरावड़ चौकी के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!