क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से आने वाले दो चर्चित नाम – भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज – ने आज अपनी सगाई की। यह खास मौका लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया गया। सगाई समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं।

इस खास मौके पर प्रिया सरोज ने पिंक (गुलाबी) रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रिंकू सिंह सिल्वर रंग की शेरवानी में नज़र आए और खूब सराहे गए।

इस भव्य सगाई समारोह में मेहमानों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव होटल पहुंचे। उनके बाद कई और दिग्गज मेहमान पहुंचे।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई के मौके पर राजनीति और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। राजनीति से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद सुशीला सरोज और बिल्हारी विधायक फहीम इरफान कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं खेल जगत से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ क्रिकेटर पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इस सगाई समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। सभी ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!