दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। गाजियाबाद पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे डायल 112 पर कॉल कर एक व्यक्ति ने धमकी दी। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि धमकी देने वाले का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

