हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार देर रात पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई, जब सोनू अपने दोस्त प्रिंस राणा और दो लड़कियों के साथ मॉल से फिल्म देखकर बाहर निकला था। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और प्रिंस घायल हो गया।

इस हत्या का खुलासा खुद आरोपी ने किया। पीयूष नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उसने कहा ये सब उसने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर किया। सोनू और पीयूष पहले दोस्त थे और साथ में काम करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।

3 दिन पहले ही पीयूष ने सोनू से मिलकर कहा था, “भाई ध्यान रखना, बाहर फिल्डिंग लगी हुई है।” गुरुवार को वह दोबारा मिला और पूछा, “भाई गोली मार दूं?” सोनू को लगा वह मजाक कर रहा है, उसने मुस्कराकर कहा- “हां मार दे।” इसके बाद पीयूष ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल प्रिंस के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी अब आरोपी पीयूष का बैकग्राउंड खंगाल रहे हैं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

सोनू इंस्टाग्राम पर एक्टिव था। वो अक्सर जिम, पहलवानी और माइनिंग से जुड़े वीडियो और फोटो अपलोड करता था। मरने से कुछ घंटे पहले ही उसने एक स्टोरी डाली थी, जिसमें लिखा था “बिग ब्रदर” और साथ में एक फोटो भी थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!