रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से 1 किलो 378 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम सांपला कस्बे मे नजदीक दीनबंधु सर छोटूराम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक सांपला जिला रोहतक में सोनीपत से झज्जर रोङ के फ्लाईओवर के नीचे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये चौधरी ग्रीन ढाबा के पास सोनीपत से झज्जर हाईवे सङक किनारे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान फूलचन्द पुत्र गोपीलाल निवासी गाँव भट्ठों का बामनिया जिला चित्तौड गढ राजस्थान के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 1 किलो 378 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना सांपला मे अभियोग संख्या 211/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!