हरियाणा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पेपर लीक के मामले का खुलासा होने के बाद से फरार एक लाख का इनामी मोस्टवांटेड एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार आरोपी मुख्य रैकेट का सरगना है। खुलासा हुआ है कि आरोपी अब तक हजारों परीक्षार्थियों का फर्जी तरीके से पेपर पास करवाकर उन्हें नौकरी दिला चुका है। गिरफ्तार आरोपी रोबिन निवासी गांव शामड़ी, गोहाना फिलहाल दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी के गिरोह का जाल  हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फैला है। सरकारी नौकरी के लिए पेपर सॉल्व करवाए जाते थे। यह भी पता चला है कि यह रैकेट वर्ष 2012-13 से सक्रिय है जो फर्जी तरीके से प्रतिभागियों के पेपर सॉल्व करवाता था।

केंद्र सरकार व अन्य राज्यों द्वारा आयोजित सरकारी नौकरी की ऑन लाइन परीक्षा में करते थे, उसमें धांधली की जाती थी। ट्रस्ट बनाकर कॉलेज व स्कूलों की कंप्यूटर लैब किराये पर ली जाती थी। आरोपी की एक लैब सोनीपत में भी है। आरोपी को एसटीएफ द्वारा आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!