रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने शेयर मार्केट मे रुपये इन्वेस्ट करने के नाम पर 15 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की वारदात मे शामिल रहे 05 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि चिन्योट कॉलोनी निवासी गंधर्व ने शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि गंधर्व शेयर मार्केट के एक व्हाहटसप ग्रुप जुड गया। जिसमें शेयर मार्केट में ज़्यादा रुपयों का फ़ायदा होने बारे मैसेज करते थे। दिनांक 03.08.2024 को गंधर्व के पास एक मैसेज आया जिसमें शेयर मार्केट में आईपीओ ख़रीदने बारे जानकारी दी गई। गंधर्व के व्हाटसअप पर एक लिंक प्राप्त हुआ जिसमें एप डाउनलोड हो गई। गंधर्व के पास शेयर मार्केट मे आईपीओ ख़रीदने के लिए रुपये ट्रांसफर करने के लिये अलग अलग बैंक खातों की डिटेल भेजी। गंधर्व को ऐप मे शेयर ख़रीदने के प्रॉफिट व पैसे दिखाई देते थे । जिसमे गंधर्व को रुपये वापिस ट्रांस्फ़र भी किये गये। गंधर्व ने उनके अनुसार बताए गए खातों में अलग अलग ट्रांजेक्शन में कुल 16,13,677 रुपये ट्रांसफर कर दिये। जिसमे से गंधर्व को 95 हज़ार रुपये ट्रांस्फ़र कर दिये। गंधर्व से कुल 15,18,677/- रुपये की ठगी की गई
मामले की जांच पीएसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.05.2025 को आरोपी अरमान पुत्र स्व. सब्बीर निवासी अलीगढ, उतर प्रदेश, मोहन पुत्र धीरज निवासी रायपुर, उतर प्रदेश, हर्षवर्धन पुत्र अशोक निवासी हाल कानपुर नगर, उतर प्रदेश, रोहन पुत्र स्व. हेमंत निवासी उतर प्रदेश व श्याम पुत्र अजय निवासी आर्य नगर, बागपत, उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- अरमान पुत्र स्व. सब्बीर निवासी अलीगढ, उतर प्रदेश
- मोहन पुत्र धीरज निवासी रायपुर, उतर प्रदेश
- हर्षवर्धन पुत्र अशोक निवासी हाल कानपुर नगर, उतर प्रदेश
- रोहन पुत्र स्व. हेमंत निवासी उतर प्रदेश
- श्याम पुत्र अजय निवासी आर्य नगर, बागपत, उतर प्रदेश
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 59 दिनांक 12.10.2024 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस थाना साइबर क्राइम रोहतक

