हरियाणा के पानीपत में हारट्रोन कंप्यूटर संचालक विनोद बराड़ा को एक बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुस कर दो गोली मार दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बराड़ा को एक गोली कनपटी और एक गोली छाती में मारी गई है। वे पानीपत के नामचीन लोगों में शामिल थे और वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी शशांक सावन मौके पर पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही लोगों ने दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार विनोद बराड़ा का घर परमहंस कुटिया के पास है। बुधवार को वह अपने घर पर था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच एक बदमाश उसके घर में घुसा और उसे कनपटी और छाती में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो विनोद को गोली मार कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। बराड़ा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि विनोद बराड़ा की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। करीब चार महीने पहले परमहंस कुटिया के पास एक हादसे में बराड़ा की टांग टूट गई थी। उन्होंने इस पर केस दर्ज कराया था। हादसे के आरोपी के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से वह बराड़ा से रंजिश रखे हुए था। अब जमानत पर बाहर था और घर में घुस की बराड़ा की गाेली मार कर हत्या कर दी।

विनोद बराड़ा पानीपत में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर का मालिक था और उसकी गिनती पानीपत के नामचीन परिवारों में होती थी। उसे दिनदहाड़े गोली मारने की सूचना के बाद एसपी शशांक कुमार सावन मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। एसपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस तहकीकात जारी है। कुछ देर में पूरी जानकारी दी जाएगी।

विनोद बराड़ा का फोटो

विनोद बराड़ा पानीपत बस सटेंड के पीदे सुखदेव नगर में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर चलाते थे। शहर में एक समाजसेवी के तौर पर भी उनकी पहचान थी। उनको गोली मारे जाने की सूचना के बाद उनके परमहंस कुटिया के पास स्थित घर के बाहर लोगों का हुजूम लग गया। एसपी पानीपत शशांक सावन पहले उनके घर पहुंचे और बाद में वो नागरिक अस्पताल में भी गए। उन्होंने बराड़ा की बॉडी का मुआयना भी किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!