ऑपरेशन शील्ड के तहत हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 मई को होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को स्थगित कर दिया गया है। केंद्र के फैसले के बाद राज्य सरकार ने मॉक ड्रिल स्थगित की है। अब मॉक ड्रिल बाद में होगी, जिसकी तारीख की घोषणा केंद्र अलग से करेगा।

मॉक ड्रिल में ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का अभ्यास होना था। साथ सायरन भी बजने थे।

वहीं, पाकिस्तान से सटे पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में 3 जून को शाम 7 बजे मॉक ड्रिल होगी। सिविल डिफेंस के डीजीपी संजीव कालड़ा ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। क्योंकि अभी सिविल डिफेंस स्टाफ ट्रेनिंग में लगा हुआ है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ा था, तब भी ये 6 जिले ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।

इससे पहले हरियाणा और पंजाब में 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!