चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मरीज को चार दिन पहले सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा हालत में सुधार न होने पर कोविड टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। इसके एक दिन बाद ही बुधवार को उसकी मौत हो गई।

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर डॉ. ए.के. अत्रे ने पुष्टि की कि संक्रमित मरीज को तत्काल आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था, लेकिन गंभीर लक्षणों के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ने कोरोना की आशंका को देखते हुए 10 बिस्तरों की एक विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार कर ली है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!