कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के तरनतारन के लखबीर की नृशंस हत्या करने के मामले में निहंग जत्थेदार अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी। अमन की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, जो अभी भी फरार चल रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में निहंग जत्थेदार का नाम आने के बाद पुलिस ने जत्थेदार अमन सिंह को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, जिसके बाद अमन सिंह की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी।

बता दें कि मामले में निहंग जत्थेदार अमन सिंह ने 30 अक्तूबर को पत्रकारों को बताया था कि कुंडली थाना पुलिस उन्हें गिरफ्तारी देने को कह चुकी है, लेकिन वह तभी गिरफ्तारी देंगे, जब उनकी शर्तें सरकार पूरी करेगी।

उन्होंने कहा था कि वर्ष 2001 से लेकर अब तक हुए बेअदबी के मामलों की जांच करवाई जानी चाहिए और उनके आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि लखबीर सिंह को यहां पर किसने भेजा था और इस पूरी घटना के पीछे क्या षड्यंत्र है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!