हरियाणा में मौसम बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने शनिवार को हरियाणा के 7 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत भी मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने अगले चार दिन (24 से 27 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 24 मई को प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।
वहीं, 25 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।
27 मई को प्रदेश के 8 जिलों (कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में बारिश की 25 फीसदी संभावना है, जबकि 11 जिलों (मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला) में बारिश की 50 फीसदी संभावना है।
इसके अलावा तीन जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
