हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। DC की मेल आईडी पर मंगलवार सुबह 10 बजे मद्रास टाइगर के नाम से धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉक स्क्वायड और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पहले 3 अप्रैल को भी सचिवालय में विस्फोट की धमकी दी गई थी। तब मेल डिप्टी कमिश्नर की आईडी पर आई थी। धमकी में एक धार्मिक नारा भी लिखा था। उस दौरान भी यहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!