झज्जर जिले में बीती रात काे एक पत्रकार धर्मेंद्र की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने उसे घर के पास ही घेर कर निशाना बनाया। गोलीकांड में घायल पत्रकार को इलाज के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। धर्मेंद्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैंI पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय थे धर्मेंद्रI साथ में आरटीआई के माध्यम से सरकारी विभागों से सूचना भी जुटाता रहा है। पिछले कई सालों से झज्जर में ही रहकर पत्रकारिता कर रहे थे। घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने रोष जताया हैं और हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जांच शुरू की गई I एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैंI
जानकारी के अनुसार जिले के गांव लुहारी का रहने वाला धर्मेंद्र रविवार देर शाम को खाना खाने के बाद घर से पाटौदा हेलीमंडी रोड पर टहलने निकला था। इसी बीच घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसको सिर में दो गोलियां लगी। गोलियों की आवाज से ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि उसकी जान नहीं बची।
धर्मेंद्र को गोली मारने की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस धर्मेंद्र पर गोली चलाने वाले अज्ञात को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा रात भर उस क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ाकर बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई और वहीं सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
डीएसपी अनिरूद्ध चौहान ने बताया कि लुहारी गांव में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति पर बीते दिन दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर 8 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
