हरियाणा के अंबाला कैंट के रेलवे रोड पर गौड़ गारमेंट की दुकान में भयंकर आग लग गई। सोमवार रात करीब 9 बजे आग लगी। उस समय दुकान खुली हुई थी। मालिक अंकित सहित पूरा परिवार दुकान पर बैठा हुआ था। दुकान में कंबल, बैग सहित अन्य कपड़े थे। देखते ही देखते कंबलों के ढेर में से धुंआ निकलने लगा। जैसे ही परिवार दुकान से बाहर निकला तो आग भड़क गई। शुरुआत में लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों के साथ धुएं का गुब्बार निकालने लगा।

दमकल विभाग की गाड़ी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अंकित ने बताया कि दुकान में रखा लाखों का कपड़ा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्केट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक दुकान से मलबा निकालने का काम चलता रहा।

गौड गारमेंट की बड़ी दुकान थी। दो शटर होने के कारण भारी मात्रा में कपड़ा पड़ा हुआ था। इस हादसे के बीच साथ में ही एक अन्य गारमेंट की दुकान में भी आग की लपटें पहुंचने से थोड़ा बहुत नुकसान हो गया। समय रहते दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना लगते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया जाता है कि अंकित रेलवे रोड का ही रहने वाला है। दुकान पर पूरा परिवार ही बैठ जाया करता है। दुकान के अलावा बाहर भी कपड़े स्टॉल पर लगे रहते थे। हादसे के वक्त भी परिवार के कई सदस्य दुकान में ही मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!