पहलगाम में हुए आतंकी हमले का पूरा देश विरोध कर रहा है और भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहा हैI पूरे देश के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा है और सड़कों पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाकर विरोध किया जा रहाI जिसको लेकर सहारनपुर से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई हैI यूपी के सहारनपुर क्षेत्र के गंगोह इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दियाI

सहारनपुर में सड़क पर चिपका पाकिस्तान का झंडा हटाने को लेकर एक छात्रा को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। वहीं इस मामले में छात्रा ने कहा- मुझे नहीं पता था कि सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ है।

मुझे लगा कि मेरे रिलीजन का झंडा पड़ा हुआ है। जब मैं उसको हटाने की कोशिश कर रही थी तो देखा कि वह पाकिस्तान का झंडा है। जिसे देखकर मैंने उसे वहीं छोड़ दिया। फिर मैंने झंडे पर लात भी मारी। मामला गंगोह इलाके का है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 27 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने से पहले लोगों से धर्म पूछा गया था। इसी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है। 29 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कुछ संगठनों ने पाकिस्तान का झंडा सड़क पर चिपकाया था। जिसे छात्रा हटाने पहुंची। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया।

छात्रा के पिता राशिद खान के मुताबिक– मेरी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। घटना वाले दिन उसने मुझे फोन किया। उसने मुझसे कहा- पापा मुझसे मिस्टेक हो गई। मुझे माफ कर दो। इतना कहकर वह रोने लगी। मैंने उससे पूछा, क्या हुआ बेटी, क्यों रो रही हो?उसने मुझसे बताया कि वह स्कूल से घर जा रही थी, तभी उसने सड़क पर एक झंडा देखा, उसे लगा कि यह झंडा उसके धर्म का है। जब वह वहां पहुंची तो वह पाकिस्तान का झंडा था, जिसे छोड़कर वह चली आई। मगर लोगों ने हंगामा कर दिया और स्कूल पहुंच गए। उसे स्कूल से निकाल दिया गया।

राशिद खान के मुताबिक मेरी बेटी लेफ्टिनेंट कर्नल बनना चाहती है। देश सेवा करना उसका सपना है। पिता ने कहा कि हम देश के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। हमने अपने बच्चों को कोई गलत शिक्षा नहीं दी है। मेरी बेटी हमेशा से देशभक्ति के कार्यक्रम में भाग लेती आई है और मेडल भी जीते हैं। बेटी नाबालिग है। उससे अनजाने में गलती हुई है। मैं सभी से माफी मांगता हूं। पिता ने बताया कि मेरा बैकग्राउंड आर्मी फैमिली से है। मैं यूपी पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात हूं। इस समय अयोध्या में श्रीराम मंदिर में पोस्टिंग है। मैं यहां तीन साल से तैनात हूं। मेरी चार पीढ़ियां आर्मी से जुड़ी हैं। मेरे दादा आजाद हिंद फौज में थे। बड़े भाई भी आर्मी में है।

12 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्रा अपनी स्कूटी साइड में खड़ी करके इस झंडे को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही है। फिर वह झंडा में पैर मारती है, फिर झंडा उतारे बिना ही वहां से चली जाती है।वीडियो सामने आने के बाद क्रांति सेना शिवसेना ने बैठक की। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही ने डीएम से छात्रा और विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ता संबंधित विद्यालय पहुंचे। यहां हंगामा किया और प्रधानाचार्य से छात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने छात्रा को निष्कासित कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!