रोहतक में दिनांक 25.04.2025 को रोहतक पुलिस थाना कलानौर की टीम ने एनएच 152 डी पर गाडी से 2 क्विंटल 51 किलो 100 ग्राम डोडा चुरा पोस्त बरामद किया था। अज्ञात आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही शुरु की गई। दिनांक 27.04.2025 को पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएआई मनोज सिंह ने बताया कि दिनांक 25.04.2025 को स.उप.नि. त्रिलोचन के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये एनएच 152 डी रोड कलानौर महम साइड नजदीक खरैडी टोल के गाडी नम्बर आरजे29सीए2657 से नशीला पदार्थ मिला था। गाडी से कुल 2 क्विंटल 51 किलो 100 ग्राम डोडा चुरा पोस्त बरामद हुआ। अज्ञात आरोपियो के खिलाफ थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 97/2025 अंकित कर कार्यवाही की गई।


एएनसी स्टाफ मे तैनात स.उप.नि. मुनीष के नेतृत्व मे छापेमारी करते हुये दिनांक 27.04.2025 को आरोपी कुलदीप पुत्र इकबाल निवासी गांव जसवंत पुरा जिला संगरुर, पंजाब व दर्शन पुत्र मोहर निवासी गांव अली पुर अराईया जिला पटियाल, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजस्थान से नशा लेकर पंजाब जा रहे थे। एनएच 152-डी पर पुलिस टीम का नाका देखकर आरोपी डर के कारण गाडी को सडक पर छोडकर मौके से फरार हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!