रोहतक पुलिस की टीम ने 81 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सदर निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि गांव भैयापुर लाढौत निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 17.12.2024 को नवीन के पास कॉल आया कि ऑनलाईन टास्क पूरा करने के बदले उसे रुपये दिये जायेगे। जिसके बाद उन्होने नवीन को टेलीग्राम ग्रुप मे जोड दिया। नवीन के एक टास्क पूरा करने पर उन्होने नवीन को 400 रुपये पेय किये। जिसके बाद उन्होने एम.एम.एनटीआरओएन.कॉम साइट पर नवीन का एक वॉलेट बनाया। नवीन से उन्होने 81,574 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। उन्होने नवीन को कहा कि उसके रुपये फ्रीज हो गये है। रुपये मांगने पर नवीन को ब्लॉक कर दिया।
मामले की जांच पीएसआई बलराज द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 25.04.2025 को आरोपी सतीश पुत्र उमेद निवासी सिक्कर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
सतीश पुत्र उमेद निवासी सिक्कर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 377 दिनांक 29.12.2024 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस थाना सदर
