जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की भी मौत हुई है। उनकी 8 दिन पहले ही हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी।


2 दिन पहले विनय और हिमांशी हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को जब वे बैसारन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल सुरक्षित हैं। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिमांशी कह रही हैं, “मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।”

विनय के परिवार के लोगों को मंगलवार शाम को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। उनका शव आज करनाल लाया जा सकता है।

विनय नरवाल करनाल के भूसली गांव के रहने वाले हैं. जो हाल ही में करनाल के सेक्टर 7 में रह रहे थे. विनय नरवाल 3 साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे . 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी. 19 अप्रैल को उनकी शादी की रिसेप्शन थी. घूमने के लिए जम्मू कश्मीर गए थे. उनकी पत्नी का नाम हिमांशी है जो गुरुग्राम की रहने वाली है. विनय की एक बहन है जिसका नाम सृष्टि है. विनय के पिता का नाम राजेश नरवाल है जो एक्साइज विभाग में नौकरी कर रहे हैं. उनकी माता का नाम आशा नरवाल है. विनय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. विनय ने सेंट कबीर स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है और सोनीपत से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम शहर के पास एक मशहूर घास के मैदान में आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. रिपोर्ट के मुताबिक, एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं.


अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है।
