रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के गांव गिरावड़ में कूड़ेदान को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिससे 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना बीते कल शाम की है। सनोज और कृष्णा के बीच कूड़ेदान को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सनोज की जेठानी भी मौके पर आ गईं। कृष्णा ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की।

पुलिस की डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सनोज, माया और राजेश शिकायत दर्ज कराने थाने गए। घर पर रविकांत, रानीला गांव के सतीश और गिरावड़ के बलवान मौजूद थे।

इसी दौरान मोहित, राकेश, उर्मिला और कृष्णा लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने तीनों पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद रामफल 8-10 लोगों के साथ वहां आया। उनके पास भी लाठी-डंडे और हथियार थे।

हमले में रविकांत, बलवान और सतीश को सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!