हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक के मौसम का अपडेट साझा किया है। जिसके तहत 20 अप्रैल को छोड़कर 21-23 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा 23 अप्रैल तक तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राज्य का अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के करीब पहुंच गया है। इधर, राज्य का सबसे गर्म इलाका हिसार रहा। जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट करनाल के तापमान में 3 डिग्री की हुई। जिसके बाद करनाल का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!