हरियाणा का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया. हिसार जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला के रहने वाले जवान सचिन रोहिल (25) असम में शहीद हो गए. सचिन भारतीय वायुसेना में 11 एयर विंग में असम के जिला तेजपुर में तैनात थे. वह असम के सोनितपुर जिले के भालुकपोंग में भराली नदी में डूबने के बाद सोमवार से लापता थे. शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव भिवानी रोहिल्ला पहुंचेगा. जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार, सचिन किसी सिविलियन को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे. इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया. तेजपुर के 267 सिग्नल एयर फोर्स कैंप के जवान सचिन रोहिल का शव मंगलवार सुबह आईटीबीपी की 59वीं बटालियन ने बरामद किया. हादसे से कुछ घंटों पहले ही सचिन की बातचीत परिजनों से हुई थी. जिसमें उन्होंने अगले महीने घर आने की बात भी कही थी.

सचिन की वायु सेना में भर्ती 2019 में हुई थी. उनका परिवार वर्तमान में जींद में रहता है. करीब 8 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में उनके पिता का देहांत हो गया था. उनकी मां कमलेश गृहिणी है और भाई सागर प्राइवेट नौकरी करते हैं. उनके दादा, चाचा और अन्य परिजन अभी गांव भिवानी रोहिल्ला में ही रहते हैं. सचिन का परिवार 20 साल पहले जींद आ गया था. यहां उनके पिता पोल्ट्री फार्म चलाते थे. उनके निधन के बाद सचिन और उनके भाई का पालन-पोषण उनकी माता जी ने किया.

फिलहाल दोनों भाई अविवाहित ही थे, लेकिन इसी साल दिसंबर तक सचिन की शादी करने की बात भी चल रही थी. उनके परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे. सचिन को अभी नौकरी करते हुए करीब 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका था. सेवा के दौरान ही करीब 6 महीने पहले उन्होंने कमांडो का कोर्स पूरा किया था. कोर्स पूरा करने के बाद ही वह अंतिम बार नवंबर में घर आए थे. अब उन्हें अगले महीने ही घर आना था. हादसे के कुछ देर पहले ही परिजनों से भी बातचीत हो चुकी थी, जिसमें उन्होंने अगले माह घर आने की बात कही. जिसके कुछ देर बाद ही दर्दनाक हादसा हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!