रोहतक पीजीआईएमएस में डेंटल कॉलेज के छात्र के साथ बर्बरता और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रो. डॉ. रविंद्र सोलंकी पर आरोप लगाने पर प्रशासन की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके विरोध में पीजीआईएमएस के अलावा शुक्रवार को एम्स की एसोसिएशन छात्र के समर्थन में आगे आ गई है। एसोसिएशन ने शनिवार को ओपीडी में दो घंटे हड़ताल करने का ऐलान किया है। ऐसे में मरीजों का इलाज प्रभावित होगा। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।

पीजीआईएमएस में डेंटल कॉलेज के प्रो. डॉ. रविंद्र सोलंकी पर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) के तृतीय वर्ष के छात्र जिष्णु मोहन ने मारपीट और कुर्सी फेंककर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्र की शिकायत पर हेल्थ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि हेल्थ मिनिस्ट्री के नियम है कि ऐसे मारपीट के मामले में कॉलेज की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई
जानी चाहिए, लेकिन कॉलेज ने छात्र को पत्र भेजकर केवल छात्र को प्रो. डॉ. सोलंकी के साथ कामनहीं करने की बात कही है। वहीं, घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर काम किया। प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!