हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत तरीके से आय दर्ज करने वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन उपरांत सुधार प्रक्रिया शुरु कर दी है। 

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले में उन नागरिकों की आय की जांच की जा रही है, जिन्होंने अपनी आय को गलत रूप से कम दर्ज करवाया है। यह कार्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है।

एडीसी ने जानकारी दी कि अब तक जिले में 47 परिवार पहचान पत्रों में घोषित आय का भौतिक सत्यापन पूरा किया गया है, जिसके बाद उनकी आय को नियमानुसार अधिक कर दिया गया है। यह प्रक्रिया भौतिक सत्यापन के आधार पर की जा रही है, जिसमें प्रशासन की टीमें परिवारों के सभी आय स्रोतों का मूल्यांकन कर रही है

एडीसी ने बताया कि कुछ परिवारों ने गलत तरीके से अपनी वार्षिक आय को कम दिखाकर बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवाया है। ऐसे परिवारों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं 20 अप्रैल तक इस श्रेणी से बाहर हो जाएं। ऐसा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार के मौजूदा निर्देशों के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केवल पात्र परिवार ही सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को भी रोकेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!