भाली गांव के दुल्हन गोलीकांड का मुख्य आरोपी साहिल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह तनिष्का से शादी करना चाहता था। उसे दो दिन पहले ही पता चला कि तनिष्का की शादी किसी और के साथ हो रही है। इसके बाद उसने अपने गांव के ही अपने अन्य किशोर साथियों के साथ मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची।

शादी के दिन मंडप में अपने दोस्तों से रैकी करवाई। शाम को करीब सात अपने एक साथी के साथ मिलकर कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने पता करवाया कि बारात कौन से गांव जानी है। फिर आरोपी कार लेकर बारात की गाड़ियों के साथ आया। लेकिन रास्ते में कहीं भी आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। क्योंकि बारात की अन्य गाड़ियों में दुल्हन की गाड़ी के साथ थी। जैसे ही भाली के गांव के पास दुल्हन की कार अकेली दिखाई दी तो उसकी गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वहीं, पुलिस ने दूसरे एक अन्य आरोपी सांपला के अजय उर्फ आलू को गिरफ्तार किया है।

वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को दिनभर सांपला बाजार बंद रहा है। वहीं 6 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही दुल्हन का किसी बड़े अस्पताल में उपचार करवाने के लिए सांपला में पंचायत की गई। इसके अलावा दुल्हन के परिवार की मदद के लिए विदेश में बैठे लोग मदद के लिए आगे आए हैं, जिन्होंने कुछ पैसे भी भेजे हैं। सोमवार को एक दैनिक पत्रिका ने दुल्हन की मदद के मामले को प्रमुखता से उठाया भी था। वहीं गांव सांपला, खेड़ी सांपला, गढ़ी सांपला, नया बांस की पंचायतों ने बड़े अस्पताल में उपचार करवाने के लिए भी रणनीति तैयार करने का फैसला लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!