नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में मारे गए व्यक्तियों में हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली एक महिला संगीता भी शामिल है। वह महाकुंभ के चलते संगम में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहीं थी। उनकी सहेली पूनम की भी भगदड़ में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संगीता मलिक (34) की शादी मोहित मलिक के साथ हुई है। वह मूल रूप से भिवानी के मुंढ़ाल की रहने वाली थी, लेकिन वर्तमान में गोहाना क्षेत्र के आंवली गांव में रह रही थी। उसकी मोहित मलिक के साथ वर्ष 2015 में लव मैरिज हुई थी। दोनों दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे। उसकी सहेली पूनम दिल्ली की रहने वाली बताई गई है। संगीता को अभी कोई संतान नहीं थी। उसने एक महीना पहले ही जॉब छोड़ी थी।

संगीता मलिक एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी दो सहेलियों पूनम और सोमा के साथ महाकुंभ के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में गिर गई और भीड़ उसे कुचलते हुए निकल गई। भीड़ की चपेट में आने से संगीता के साथ उसकी सहेली पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

पति मोहित ने बताया कि आधार नर्स की नौकरी कर रही थी। दिल्ली में कई साल नौकरी के बाद सोनीपत में जॉइन किया था। एक महीना पहले ही उन्होंने सोनीपत के सेक्टर 14 में स्थित एक निजी हॉस्पिटल से नौकरी छोड़कर घर रहना शुरू किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!