हरियाणा में शुक्रवार रात BJP ने 9 नगर निगमों में BJP के मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। मानेसर को पार्टी ने फिलहाल होल्ड पर रखा है। हिसार से भाजपा ने प्रवीन पोपली को टिकट दिया है। पानीपत में कोमल सैनी, अंबाला में सैलजा सचदेवा और रोहतक में रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है।
सोनीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है। राजीव जैन पूर्व मंत्री कविता जैन के पति हैं, जिनका पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया था। करनाल में रेणु बाला गुप्ता को पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है।
इससे पहले शुक्रवार दोपहर को लिस्ट वायरल हुई थी। उसमें 9 कैंडिडेट के नाम थे। नई लिस्ट में सिर्फ गुरुग्राम में कैंडिडेट बदला गया है। वायरल लिस्ट में गुरुग्राम से ऊषा प्रियदर्शी को टिकट दिखाया गया था। अब राजरानी मल्होत्रा को टिकट दिया गया है।
रोहतक में रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है।?


दोपहर को जारी हुई लिस्ट को भाजपा के ही नेताओं ने शेयर किया था। यह लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के हवाले से जारी होने की बात कही गई। इसमें किसी के न तो साइन थे और न ही पार्टी की मुहर। अध्यक्ष बड़ौली ने भी सफाई दी कि यह सूची सही नहीं है। इसे दोबारा जारी किया जाएगा।
वायरल लिस्ट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा- ‘पार्टी की ओर से जारी सूची का पता लगाया जा रहा है कि कहां से जारी हुई है। अभी सूची को सही न मानें। थोड़ी देर में सब चीजें क्लियर कर दोबारा से सूची जारी की जाएगी।’ वहीं हिसार से भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पोपली ही उम्मीदवार रहेंगे। लिस्ट में कोई बदलाव नहीं होगा।

