हरियाणा में ग्रुप सी और डी भर्ती के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसको लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी की है। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी सूचना दी है।

उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट्स तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। चेयरमैन ने बताया कि जल्द CET में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी शुरू होगी।

CET एग्जाम के लिए 14 डॉक्यूमेंट

आयोग के चेयरमैन ने कहा कि युवा अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुद भरें, ताकि गलती होने की संभावना कम हो। किसी अन्य से फॉर्म न भरवाएं।कुछ सालों में आयोग ने यह अनुभव किया है कि युवाओं द्वारा दूसरों से भरवाए गए फॉर्म में हुई गलती की वजह से उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसी गलती करने से बचें। अपना फॉर्म खुद भरें।

हिम्मत सिंह के मुताबिक CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी शुरू करने जा रहे हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी युवा ने 10वीं की परीक्षा पास की है, तो वह CET के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके बाद जब वह 12वीं पास करेगा, तो सिर्फ उसे अपनी मार्कशीट अपडेट करनी होगी। रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं होगी।

हरियाणा सरकार की तरफ से CET को लेकर जरूरी संशोधन जनवरी में ही किए जा चुके हैं। संशोधन के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों से 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। अब तक चार गुना बुलाए जाते थे।इसके अलावा ग्रुप C और D की भर्ती के लिए आर्थिक और सामाजिक आधार पर मिलने वाले 5 अंक को हटा दिया गया है। इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!