रोहतक पुलिस की टीम ने 116120/- रुपये का फ्रॉड की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


उप पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिंह ने बताया कि कैलाश कॉलोनी निवासी हेमलता की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 30.07.2024 को हेमलता के पास एएससी नाम से लिंक आया। हेमलता को लालच व दबाब देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 116120/- रुपये ट्रांसफ़र करवा लिये।


मामले की जांच प्रभारी थाना पीएसआई अंकिता के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 12.02.2025 को आरोपी अनिल पुत्र लेखराज निवासी जिरकपुर, पंजाब को गिरफ़्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!