सोनीपत जिले की कालुपूर चुंगी स्थित डिस्पेंसरी पर कार्यरत स्टाफ नर्स को सुबह करीब सात बजे घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्टाफ नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जयदीपनिवासी गली नंबर- 21 बी स्वतन्त्र नगर नरेला दिल्ली ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी रीना गांव खेड़ी मनाजात की रहने वाली थी। पत्नी रीना स्वास्थ्य विभाग सोनीपत में कालुपुर चूंगी स्थित डिस्पेंसरी पर कार्यरत थी। पत्नी रीना शनिवार को नाइट ड्यूटी पर डिस्पेंसरी पर आई थी। रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। सुबह ही सूचना प्राप्त हुई कि पत्नी रीना का राठधाना रोड पर जिंदल यूनिवर्सिटी के पास एक्सीडेंट हो गया है। मौका पर ही पत्नी की मौत हो गई । सूचना पाकर वह अपने परिवार सहित मौका पर पहुंचा। उसने देखा कि पत्नी रोड के पास मृत पड़ी थी। पत्नी को किसी वाहन ने तेज रफ्तार से टक्कर मारी। जिससे हादसा हुआ।

पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-25 थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि मामले में हादसा करने वाले वाहन की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!